जल्द खत्म होगी मोबाइल पर रोमिंग

अर्थ व्यवस्था से जुड़े अखबार इक्नॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं के लिए सर्किल से बाहर जाने पर कोई रोमिंग चार्ज नहीं पड़ेगा।
वर्तमान में देश में कुल 22 सर्किल हैं, जिनमें अपने सर्किल के बाहर जाने पर उपभोक्ता को रोमिंग शुल्क देना पड़ता है। नई योजना के अंतर्गत पूरे देश को एक सर्किल में परिवर्तित कर दिया जाएगा और उसके चार जोन होंगे। उदाहरण के तौर पर यदि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर एक ही जोन में हैं, तो इन राज्यों के मोबाइल धारकों को अपने जोन में कहीं भी रोमिंग शुल्क नहीं देना होगा।
इसी प्रकार कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के लोगों को अपने जोन में रोमिंग नहीं देनी होगी। फिलहाल अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं या गया है। दूसरी ओर यह बात तय है कि मोबाइल कंपनिया सरकार की इस योजना का पुरजोर विरोध करेंगी, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां 12000 करोड़ रुपए सालाना की आय होती है।












Click it and Unblock the Notifications