लखनऊ: रैगिंग के बाद छात्र पहुंचा अस्पताल

शहर के सरोजनी नगर इलाके के जी.एस.आर.एम. मेमोरियल डिग्री कालेज में प्रथम वर्ष के छात्र मयंक कुमार से कॉलेज के चार वरिष्ठ छात्रों ने सड़क पर आते-जाते लोगों से पैसे मांगने को कहा।
ऐसा करने से इंकार करने पर वरिष्ठ छात्रों ने मयंक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने बुधवार रात चारों आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में पुलिस ने घटना में शामिल वरिष्ठ छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित छात्र का आरोप है कि कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों ज्ञानप्रकाश, अमरेश कुमार, राहुल पांडे और दीपक कुमार ने बुधवार शाम उसे कॉलेज परिसर के बाहर रोककर सड़क पर आने-जाने वाले अपरिचित राहगीरों से घुटने के बल झुककर पैसे मांगने को कहा। बाद में स्थानीय लोग पीड़ित छात्र को अस्पताल ले गए।












Click it and Unblock the Notifications