इसरो के वैज्ञानिक की कार खाई में गिरने से तत्काल मौत
शिमला। भारतीय अंतरिक्ष अनुसांधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक सायरिक आईसी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में फिसलकर एक खाई में गिर गए, जिससे उनका निधन हो गया। वह छुट्टी बिताने वहां गए थे।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सायरिक केरल के रहने वाले थे। वह किन्नौर जिले के भावानगर के निकट एक खाई में गिर गए, जिस कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त 50 वर्षीय सायरिक एक निजी कार से किन्नौर मुख्यालय से रिकांग पिओ जा रहे थे।
शर्मा ने बताया, "मंगलवार की रात लगभग 12.30 बजे कार जैसे ही भावानगर पहुंची, उन्होंने चालक से गाड़ी रोकने के लिए कहा और उसमें से बाहर निकल आए। कदम बढ़ाने पर अंधेरे के कारण उन्हें खाई दिखाई नहीं दी, जिस कारण वह खाई में गिर गए।"
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह खाई से निकाला गया और उनके पैतृक स्थान भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण होने से इंकार किया है।













Click it and Unblock the Notifications