भारतीय परिवारों को महंगाई घटने की आस नहीं : सर्वेक्षण
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा परिवारों में महंगाई दर को लेकर किए गए तिमाही सर्वेक्षण के मुताबिक लोगों का मानना है कि वर्ष 2010-11 की दूसरी तिमाही की दर 30 आधार अंक बढ़कर 11.4 प्रतिशत हो जाएगी और अगले साल की दूसरी तिमाही तक यह 80 आधार अंक बढ़कर 11.9 प्रतिशत हो जाएगी।
आरबीआई ने अपने मासिक बुलेटिन में कहा, "खाद्य पदार्थ, मकान और सेवाओं की कीमतों में तेज वृद्धि का अनुमान है। गृहिणियां और दिहाड़ी मजदूर महंगाई के अनुमान को लेकर ज्यादा तार्किक रहे।"
इस सर्वेक्षण के दौरान परिवारों में खरीदे जाने वाले सामान की कीमतों को ही शामिल किया गया। इस सर्वेक्षण में महंगाई का अनुमान लगाने के लिए आधिकारिक विधियों का उपयोग नहीं किया गया।
आरबीआई ने कहा, "परिवारों के महंगाई दर को लेकर अनुमानों से निकट भविष्य में महंगाई के दबाव का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।"
इस सर्वेक्षण में देश के प्रमुख 12 शहरों के 4,000 परिवारों को शामिल किया गया।
इस साल खाद्य महंगाई दर ज्यादातर समय दोहरे अंकों में रही है और 25 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में यह बढ़कर 16.24 प्रतिशत पर पहुंच गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications