कानपुर: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

लाठीचार्ज में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बड़ी संख्या में समाजसेवियों, व्यापारियों, विभिन्न महिला संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग पीड़िता के परिजनों के साथ सिर पर काली पट्टी बांधकर बुधवार को कल्याणपुर स्थित भारतीय ज्ञानस्थली स्कूल के बाहर एकत्र होकर उसे बंद कराने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान वहां भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। गत 29 सितम्बर को हुई घटना के बाद से स्कूल बंद था और बुधवार को जब स्कूल प्रशासन ने उसे खोला तो स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर उसे बंद कराने की मांग की।
स्थानीय पार्षद अनीता दीक्षित ने कहा कि पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदशर्न कर रहे करीब 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं पुलिस ने किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने से इंकार किया है। कक्षा चार की छात्रा से स्कूल के अंदर दुष्कर्म हुआ था। खून से लथपथ स्थिति में स्कूल की दो महिला कर्मचारी उसे घर छोड़
गई थीं, जिसके बाद जब उसके घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बाद में इस मामले में छात्रा के पड़ोसी युवक मुन्ना को घटना का आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया था। छात्रा की मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक के छोटे बेटे पीयूष ने स्कूल में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिससे उसकी मौत हुई।
उनका कहना है कि पुलिस उसे बचाने के लिए मुन्ना को बलि का बकरा बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पीयूष की डीएनए जांच कराई जाए। स्थानीय लोगों ने मांग की राज्य सरकार मामले में दखल दे, जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। कानपुर के पुलिस
उप-महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने संवाददाताओं से कहा कि अगर पीड़ित छात्रा का परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है तो मामले की जांच दूसरे थाने को स्थानांतरित की जाएगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications