बिहार ने पहली बार महसूस किया है विकास : गडकरी

Nitin Gadkari
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि बिहार की जनता ने पहली बार पिछले पांच वषरें में विकास को महसूस किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करने आए गडकरी ने पटना हवाईअड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने पिछले पांच वर्षो में भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) की सरकार में पहली बार विकास को महसूस किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य की विकास दर 11 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग विकास के नाम पर भाजपा और जद (यु) को वोट देंगे। गडकरी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिहार को नुकसान पहुंचाया है और जो रही सही कसर थी उसे लालू प्रसाद यादव ने पूरा कर दिया।

उल्लेखनीय है कि गडकरी को मंगलवार को यहां पहुंचना था लेकिन वह बुधवार को यहां पहुंचे। वह बुधवार को सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+