यूपी में जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और पुलिस ने जाली नोटों के साथ दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक शहर के सुखदेवपुर चौराहा के पास से सोमवार रात रमाकांत और वीरेंद्र (करीब 45 वर्ष)को एक-एक हजार रुपये के 55 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रमाकांत स्थानीय निवासी है जबकि दूसरा व्यक्ति जौनपुर का रहने वाला है। दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे किसी ग्राहक को जाली नोटों की आपूर्ति करने वाले थे।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों नेपाल स्थित गिरोह की मदद से पाकिस्तान में निर्मित जाली नोट यहां लाते थे। दोनों तस्कर पिछले कुछ सालों से राज्य के विभिन्न जिलों, खासकर पूर्वांचल में जाली नोट फैलाने का काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों से पूछताछ में महत्ववूर्ण जानकारी मिली है।













Click it and Unblock the Notifications