लखनऊ: लामार्टीनियर कालेज के 3 छात्र लापता
लखनऊ। लखनऊ के प्रतिष्ठित लामार्टीनियर वॉयज स्कूल के तीन छात्र सोमवार को अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। हजरतगंज इलाके स्थित लामार्टीनियर वॉयज स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले उत्कर्ष मदान, स्वप्निल कुमार और देव्यांशु सिंह सोमवार दोपहर छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे।
इस संबंध में स्कूल प्रशासन और छात्रों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि लापता छात्रों की तलाश की लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है
जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र आखिरी बार करीब 1.30 बजे स्कूल में देखे गये थे। स्कूल वार्डन दीपक सहाय का कहना है कि तीनों छात्र अपनी कक्षाओं में उपस्थित थे।













Click it and Unblock the Notifications