पाकिस्तान: आतंकवादियों ने लड़कियों का स्कूल बम से उड़ाया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आतंकवादी अब तक इस इलाके में 57 स्कूलों को बम हमलों में नेस्तनाबूद कर चुके हैं। रविवार सुबह लड़कियों के दो और लड़कों के एक स्कूल को बम हमलों में उड़ा दिया गया था। पिछले कुछ सालों में इस इलाके से लगे मलकंद क्षेत्र में 200 से ज्यादा स्कूल खत्म किए जा चुके हैं।
तालिबानियों का मानना है कि आधुनिक शिक्षा और खासकर लड़कियों का शिक्षा ग्रहण करना इस्लाम के खिलाफ। तालिबानियों ने अपने प्रभाव वाले इलाकों में शरीयत या इस्लामी कानून लागू कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications