आईफोन को टक्कर देगा 'विंडोज फोन 7'

कम्पनी चाहती है कि उसका नया ऑपरेटिंग सिस्टम 'विंडोज फोन 7' (डब्ल्यूपी7) उसके मोबाइल व्यापार को एप्पल, गूगल और अन्य कम्पनियों से कहीं आगे ले जाए। गूगल ने एंड्रॉइड फोन सॉफ्टवेयर बनाया था।
नए उत्पाद को जारी करने के लिए न्यूयार्क में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख स्टीव बामर ने कहा कि हर कोई विंडोज फोन की झलक देख सकेगा और कहेगा कि यह फोन उसका प्रतिनिधित्व कर सकता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट को उम्मीद है कि वह अपने नए फोन के निर्माण से हैंडसेट बनाने वाली सैमसंग, एलजी, एचटीसी और डेल जैसी कम्पनियों को पीछे छोड़ देगी।
नए फोन सबसे पहले ब्रिटेन के टी-मोबाइल नेटवर्क और अमेरिका के एटी एंड टी पर मिलेंगे। बाद में 30 देशों के करीब 60 मोबाइल ऑपरेटर्स के पास ये उपलब्ध रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications