ब्रिटिश स्कूल में फाउंटेन पेन पर पाबंदी

मैंचेस्टर के नजदीक स्थित 'हिलक्रीस्ट ग्रैमर एंड प्रिपरेटरी स्कूल इन स्टॉकपोर्ट' के 37 वर्षीय अध्यापक जैक विलियम्स कहते हैं कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने में कोई गलती न हो इसलिए भविष्य में फाउंटेन पेन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। यहां कम्प्यूटर स्कैनिंग के जरिए छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है।
वैसे विलियम्स कहते हैं कि फाउंटेन पेन पर प्रतिबंध लगाना उनके उसूलों के खिलाफ है लेकिन उन्होंने बॉलप्वाइंट पेन के इस्तेमाल के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की गणित की परीक्षा में स्कैनर कुछ दशमलव अंकों को नहीं जांच पाया था जिसके परिणामस्वरूप बच्चों को गलत अंक मिल गए थे।












Click it and Unblock the Notifications