वीडियोकॉन को त्यौहारी सीजन में बिक्री में 70 वृद्धि की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं बनाने वाली कम्पनी वीडियोकॉन को मौजूदा त्यौहारी सीजन में अपनी बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 70 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।
कम्पनी ने कहा कि एलसीडी, एलईडी और ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन सहित उच्च प्रौद्योगिकी उत्पादों की बिक्री में वृद्धि होगी।
कम्पनी के मुख्य विपणन अधिकारी (इलेक्ट्रॉनिक्स व घरेलू उपकरण) जयदीप राठौर ने कहा, "एलसीडी, एलईडी, सैटेलाइट एलसीडी और ऑटोमैटिक मशीनों जैसे उच्च प्रौद्योगिकी उत्पादों की बिक्री में हमें 200 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।"
वीडियोकॉन ने एक ब्याज-मुक्त योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत ग्राहक 2,500 रुपये देकर किसी भी उत्पाद को घर ले जा सकते हैं और बाकी राशि 10 किश्तों में चुकाई जा सकती है।
कम्पनी ने दीवाली योजना भी शुरू की है जिसके अंतर्गत ग्राहक को कोई भी उत्पाद खरीदने एक उपहार दिया जाएगा।
इस योजना के तहत वीडियोकॉन का एलसीडी, एलईडी या फ्लैट टीवी खरीदने पर एक महीने के ग्राहक शुल्क से साथ डीटीएच सेट टॉप बाक्स मुफ्त दिया जाएगा।
इसी तरह वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और सैटेलाइट एलसीडी खरीदने पर वीडियोकॉन का एक फोन मुफ्त दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications