राज्यपाल ने कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की
बेंगलुरू। कर्नाटक की भाजपा सरकार ने सियासी उठा-पटक के जरिए भारी हंगामे के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया है मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि येदियुरप्पा सरकार के ऊपर आया संकट अभी और लंबा खिंच सकता है।
खबर है कि राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने केंद्र सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है।
राजभवन की तरफ से जब इस संबंध में पूछा गया तो कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, "रिपोर्ट में विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित कराने और विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया के व्यवहार को केंद्र में रखा गया है।"
बताया जाता है कि ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित कराए जाने को राज्यपाल ने असंवैधानिक करार देते हुए कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने से पहले भारद्वाज केंद्र सरकार में कानून मंत्री थे।













Click it and Unblock the Notifications