जोधपुर: विदेशी महिला से दुर्व्यवहार का आरोपी होटल मालिक गिरफ्तार

होटल मालिक की डर से महिला को सारी रात बाथरूम में गुजारनी पड़ी थी। आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। उसे रविवार रात गिरफ्तार किया गया।
यह घटना आठ अक्टूबर की रात को उस समय हुई जब नरेंद्र सिंह नशे की हालत में विदेशी पर्यटक का दरवाजा खटखटाना शुरू किया। खतरे की आशंका को देखते हुए पर्यटक ने दरवाजा नहीं खोला।
नरेंद्र ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस दौरान उक्त महिला ने शोर मचाया ताकि लोग मदद के लिए पहुंच जाएं लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए नहीं आया।
सुबह जब महिला ने होटल के प्रबंधक से इसकी शिकायत करने की कोशिश की तो नरेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जो संभवत पिटाई की वजह से लगी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम महिला की चिकित्सा जांच रिपोर्ट की प्रतिक्षा कर रहे हैं। महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में होटल मालिक को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।"
गौरतलब है कि पिछले पांच सालों के दौरान यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों पर विदेशी और घरेलू पर्यटकों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications