अमेरिका के कैलीफोर्निया में कार में धमाका, होटल खाली कराया
लास एंजेलिस। अमेरिका के कैलीफोर्निया प्रांत में रविवार को एक होटल के बाहर खड़ी कार में विस्फोट के बाद पूरे होटल को खाली करा लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार साप पेद्रो शहर में क्लैरियन इन के बाहर पार्किंग में एक विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम 7.30 बजे हुआ। शुरू में इसे बम विस्फोट कहा गया लेकिन कुछ देर बाद ही पता चला विस्फोट बम से नहीं हुआ था।
लास एंलेलिस पुलिस के प्रवक्ता ने जॉन रोमेरो ने बताया कि विस्फोट की वजह से कार को मामली नुकसान पहुंचा था। विस्फोट किसी तकनीकी खराबी से वजह से हुआ। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।













Click it and Unblock the Notifications