यूपी: बुलंदशहर में बस नदी में गिरी, 14 मरे

Bulandshahr in UP map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को एक निजी बस नदी में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक जेआरजोशी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह डिबई थाना क्षेत्र में छोईया नदी के पुल पर हुई। उन्होंने कहा कि बचाव दल द्वारा नदी से अब तक 14 शवों और 19 घायलों को निकाला गया है । राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। गोताखोर नदी में शव खोजने के प्रयास कर रहे हैं।

बस में कुल कितने लोग सवार थे अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक बस में सवार लोग गाजियाबाद में रहकर मजदूरी का काम करते थे और सोमवार को पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने गृहनगर बदायूं जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+