उड़ीसा में गांववालों की पिटाई से 3 चोरों की मौत
भुवनेश्वर। उड़ीसा के मयूरभंज जिले में सोमवार तड़के सात लोग कथित रूप से एक घर में चोरी करते हुए पकड़े गए। ग्रामीणों की पिटाई के कारण उनमें से तीन की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गुंजाशी गांव के निवासियों ने इन सातों की जमकर पिटाई की और उन्हें नजदीक के जंगल में छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन सातों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।"
उन्होंने बताया कि बाकी चार लोगों को भी गंभीर चोंटे आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सातों लोग नजदीक के इलाके से चोरी करके आए थे और दूसरे घर में चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है













Click it and Unblock the Notifications