न्यूजीलैंड के रेडियो प्रस्तोता ने गवर्नर जर्नल से माफी मांगी

ऑकलैंड, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के एक रेडियो प्रस्तोता ने भारतीय मूल के गवर्नर जनरल के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर टिप्पणी के मामले में एक टीवी प्रस्तोता के नौकरी से बाहर होने के एक दिन बाद रेडियो प्रस्तोता ने माफी मांगी।

रेडियोलाइव के माइकल लॉज ने पिछले सप्ताह गर्वनर जनरल सर आनंद सत्यानंद को मोटा आदमी कहा था, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी है। वैसे इससे पहले लॉज ने कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की।

रेडियोलाइव की वेबसाइट पर जारी वक्तव्य में लॉज ने इसके लिए माफी मांगी है।

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक लॉज ने कहा है, "मैं गवर्नर जनरल के खिलाफ की गई अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगता हूं।" उन्होंने कहा है कि वैसे उनका इरादा गवर्नर जनरल का अपमान करना नहीं था लेकिन फिर भी ऐसा हुआ तो इसलिए वह इसके लिए माफी चाहते हैं।

आनंद न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के पहले गवर्नर जनरल हैं। अगस्त 2006 में गवर्नर जनरल के रूप में नियुक्ति से पहले वह वकील, जज और लोकपाल के रूप में काम कर चुके हैं।

उनका जन्म और पालन-पोषण ऑकलैंड में हुआ था। उनके माता-पिता फिजी में जन्मे थे, जो बाद में न्यूजीलैंड आ गए। आनंद के दादा-दादी का जन्म भारत में हुआ था और वे फिजी में बस गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+