ओडीसी नृत्य गुरु गंगाधर प्रधान का निधन
सूत्रों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने और मस्तिष्काघात के बाद पिछले सप्ताह से उनका यहां अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।
प्रधान ने पुरी जिले के ढिमिरिसेना गांव के बालुंकेश्वर मंदिर से छह साल की उम्र में एक गोटिपुआ नर्तक के रूप में अपनी नृत्य यात्रा शुरू की थी। उन्होंने भुवनेश्वर में उड़ीसा नृत्य अकादमी और कोणार्क नाट्य मंडप जैसे संस्थानों की स्थापना की थी।
उन्होंने दुनियाभर में ओडीसी नृत्य शैली को लोकप्रिय बनाया। नृत्य में योगदान के लिए उन्हें 2008 में पद्मश्री सम्मान मिला था।
प्रधान ने 1986 में भुवनेश्वर में उड़ीसा नृत्य अकादमी शुरू की और सैकड़ों भारतीय व विदेशी छात्रों को ओडीसी व अन्य क्षेत्रिय नृत्य शैलियों में पारंगत किया।
उन्हें 1993 में राज्य अकादमी पुरस्कार और 1998 में राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला था। वह उड़ीसा की संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष भी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications