घुसपैठ की हिमाकत की तो मारा जाएगा सलाहुद्दीन : सेना प्रमुख

सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों के दौरान कश्मीर में घुसपैठ करने वाले कोई 40 आतंकियों को मार गिराया गया है। सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, "पिछले दो महीनों के दौरान घुसपैठ की 20-25 कोशिशें सामने आई हैं और इस दौरान लगभग 35-40 आतंकियों को मार गिराया गया है।"
पाक अधिकृत कश्मीर में पिछले लगभग 20 वर्षो से अड्डा जमाए कश्मीरी आतंकी कमांडर सलाहुद्दीन के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा, "सलाहुद्दीन सीमा के उस पार है। वह जिसके साथ है, हमें उससे चिंता नहीं है। यदि वह घुसपैठ की कोशिश करता है तो उसके साथ उसी तरीके से निपटा जाएगा, जिस तरीके से उसके साथियों के साथ निपटा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications