'पीसीबी प्रमुख 24 घंटे में पद छोड़ें'
संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष इकबाल मुहम्मद अली ने आईएएनएस को बताया, "एजाज बट ने देश में क्रिकेट को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है और वह अपने तर्कहीन कार्यो से देश को शर्मिदा कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला लेने के लिए उनकी कल बैठक होने जा रही है। अली ने कहा कि यदि अगले 24 घंटे में एजाज अपने पद से नहीं हटते हैं तो सदस्य अपना इस्तीफा देने से नहीं हिचकिचाएंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि समिति राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य संरक्षक हैं, उनसे एजाज को हटाए जाने की मांग करेगी।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन और महत्वपूर्ण मामलों पर पीसीबी का रुख ठीक न होने की वजह से एजाज को बाहर करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications