लोनावाला में 'बिग बॉस' के खिलाफ बंद

शहर के मुख्य इलाकों, भूशी बांध, मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुम्बई-पुणे राजमार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।शिव सेना ने कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस 4' में दो पाकिस्तानी प्रतिभागियों को लिए जाने के खिलाफ बंद का आह्वान किया था।
शिव सेना की प्रवक्ता व विधायक नीलम गोरहे ने बताया कि पार्टी की मांगों के बावजूद कलर्स चैनल ने 'बिग बॉस 4' से दो पाकिस्तानी प्रतिभागियों अभिनेत्री वीना मलिक और टीवी प्रस्तोता अली सलीम (बेगम नवाजिश अली) को शो से बाहर नहीं किया।
गोरहे ने कहा, "यहां तक कि पुणे के जिला कलेक्टर ने भी कलर्स चैनल को एक कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि इस शो से प्रसिद्ध हिल स्टेशन लोनावाला की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है तो इसका प्रसारण क्यों नहीं रोका जाना चाहिए।"उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और सोमवार शाम लोनावाला के बाहरी क्षेत्र में स्थित 'बिग बॉस' के बंगले तक जुलूस निकालेंगे।
शिव सेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) 'बिग बॉस 4' के प्रसारण के पहले दिन से ही इसका विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications