मेघालय में बम ब्‍लास्‍ट, 7 घायल

North eastern states of India
शिलांग। मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में शनिवार शाम एक व्यस्त बाजार में हुए बम विस्फोट से सनसनी फैल गई। धमाके के तुरंत बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। इसमें 7 लोग घायल हुए हैं।

इस घटना के बाद प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। वेस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक डाल्टन पी. मराक ने बताया, "विस्फोट के बाद से ही प्रशासन ने पूरे राज्य में सामान्य रूप से अलर्ट जारी किया गया है।"

मराक ने बताया कि जिले के तुरा बाजार में एक बेकरी पर शाम 6.45 बजे बम विस्फोट हुआ। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से चार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि तीन लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

मराक ने कहा कि विस्फोट के बाद से ही लोगों में दहशत बनी हुई है। इस विस्फोट में किसी आतंकवादी संगठन की संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+