शीला पर टिप्पणी करने वाले प्रस्तोता ने इस्तीफा दिया

वेलिंग्टन। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक चैनल के प्रस्तोता पॉल हेनरी ने इस्तीफा दे दिया है।

'टीवीएनजेड' के मुख्य कार्यकारी रिक एलिस ने बताया कि हेनरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हेनरी ने शीला के अलावा भारतीय मूल के गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सर आनंद पर टिप्पणी करने के बाद कीवी प्रधानमंत्री जॉन की ने भी ऐतराज जताया था जिसके तत्काल बाद ही इस पत्रकार को निलम्बित कर दिया गया था।

आनंद प्रकरण के बाद भी हेनरी ने कोई सबक नहीं लिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रसारण के दौरान कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी की। प्रस्तोता की इस करतूत की वजह से दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव भी पैदा हो गया था।

एलिस ने कहा कि हेनरी ने अपनी टिप्पणी से न्यूजीलैंड की छवि को धक्का पहुंचाया था और ऐसे में उनका इस्तीफा वाजिब है। खुद हेनरी ने भी इस मामले में माफी मांगी है।

चैनल के मुख्य कार्यकारी एलिस ने न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "यह सच्चाई है कि हेनरी की टिप्पणियों से भारतीय समुदाय के लोगों को ठेस पहुंची है और इससे अंतर्राष्ट्रीय रिश्ते भी प्रभावित हुए हैं। नस्लवाद को कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+