कर्नाटक के बागी विधायकों के अधिकांश मुद्दे सुलझे : नाइक

पणजी। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीपद नाइक ने कहा है कि कर्नाटक के बागी विधायकों के ज्यादातर मुद्दे सुलझ गए हैं और शनिवार को इसका सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। कर्नाटक के 14 असंतुष्ट विधायक यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित एक पांचसितारा होटल में रह रहे हैं।

उत्तरी गोवा से भाजपा के सांसद नाइक ने होटल के बाहर कहा कि पार्टी के लिए स्थितियां आशाजनक हैं। नाइक ने कहा, "बातचीत सकारात्मक रही। मुझे उम्मीद है कि शनिवार तक इस मामले में सकारात्मक परिणाम आएगा। विधायकों के ज्यादातर बड़े मुद्दों को सुलझा लिया गया है। कुछ छोटे मामलों का भी समाधान किया जा रहा है।"

केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके नाइक पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर के साथ असंतुष्ट विधायकों से बातचीत कर रहे हैं। यह विधायक पिछले तीन दिन से दक्षिणी गोवा के बेनालिम में ताज एक्जोशिया होटल में ठहरे हैं। गुरुवार को जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने विश्वास व्यक्त किया था कि बीएस येदियुरप्पा सरकार को सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं हो पाएगा। वह भी इसी होटल में रुके हुए थे।

कुमारस्वामी ने गुरुवार दोपहर बेंगलुरू के लिए रवाना होने से पहले कहा था, "तब तक इंतजार करें। आपको पता चल जाएगा। सभी असंतुष्ट विधायक एक साथ और एकजुट हैं।" बुधवार को 14 असंतुष्टों और पांच स्वतंत्र विधायकों ने राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को राज्य सरकार से समर्थन वापसी का पत्र सौंपा था। यह भाजपा की दक्षिण भारत और कर्नाटक में पहली सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+