बिहार: सीपी ठाकुर दिल्ली रवाना

Bihar Map
पटना। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर आलाकमान के बुलावे पर शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य में जुटने का आग्रह भी किया।

इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने अपने बयान से पलटते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा किसी को नहीं भेजा है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उनकी पार्टी नेतृत्व से बात हुई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चुनाव कार्य में लगने की अपील की है।

ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय विरोधी पक्ष को कोई ऐसा मौका नहीं दें जिससे उनको लाभ हो। ठाकुर ने संकट समाप्त होने का भरोसा भी जताया। इधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री चौबे भी शुक्रवार रात में दिए गए अपने उस बयान से पलट गए जिसमें उन्होंने पार्टी कोर समिति को अपना इस्तीफा भेजने की बात कही थी।

पटना में चौबे ने कहा कि उन्होंने किसी को अपना इस्तीफा नहीं भेजा है। उन्होंने केवल पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि संवादहीनता के कारण पार्टी में जो भी संकट उत्पन्न हुआ है उसे दूर कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा की बिहार ईकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+