ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग

भारतीय छात्रों ने नस्लभेदी बर्ताव के ख़िलाफ़ कई बार ऑस्ट्रेलया में प्रदर्शन किया है.
करंट लगकर जलते हुए एक भारतीय के वीडियो का मज़ाक उड़ा रहे ऑस्ट्रेलियाई पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के लिए भारत सरकार ने वहां के उच्चायुक्त को बुलवा भेजा.
ऑस्ट्रेलियाई अख़बार हेरल्ड सन ने एक स्टिंग ऑपरेशन के ज़रिए इस का पर्दाफ़ाश किया जिसमें ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अधिकारी ये वीडियो एक दूसरे को ई-मेल के ज़रिए भेज रहे थे.
इस वीडियो में ट्रेन की छत पर सफ़र कर रहा एक भारतीय व्यक्ति करंट लगने से जल रहा है और चीख रहा है.
इन अधिकारियों के ईमेल में इस वीडियो पर जो टिप्पणियां हैं उनमें लिखा गया है: “भारतीय छात्रों को जो यहां परेशानियां हो रही हैं उससे निपटने के लिए शायद ये अच्छा तरीका हो.”
भारत सरकार ने इस नस्लवादी रवैये पर कड़ा रूख अपनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त को विरोध प्रकट करने के लिए बुलवा भेजा.
उच्चायुक्त पीटर वर्गीज़ से मुलाक़ात के बाद विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा, “मैंने ऑस्ट्रेलिया के दूत से कहा कि ये घटना गंभीर चिंता की बात है और इस तरह के बर्ताव के लिए किसी समाज में जगह नहीं है. हम उम्मीद करते हैं कि इन अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा चिंताओं का ख़याल रखा जाएगा.”
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त का कहना था, “हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं.”
उनका कहना था, “ऑस्ट्रेलियाई सरकार, विक्टोरिया की सरकार और विक्टोरिया पुलिस के कमिश्नर सभी इस की भर्त्सना करते हैं. ये ईमेल उन मूल्यों के ख़िलाफ़ हैं जिन्हें हम ऑस्ट्रेलियाई समाज में प्रेषित करना चाहते हैं.”
हेरल्ड सन की ख़बर के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी इस मज़ाक में शामिल थे.
ऑस्ट्रेलिया में भारत के 70,000 छात्र हैं और पिछले दिनों उनके ख़िलाफ़ बढ़े नस्लवादी हमलों के बाद वहां जानेवाले छात्रों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी आई है.
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications