ऑडी की बिक्री सितम्बर में 47 प्रतिशत बढ़ी
ऑडी इंडिया के माइकेल पेर्सच्के ने कहा, "भारत में सितम्बर में कम्पनी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। हमें विश्वास है कि इस साल हम 3,000 कारें बेच लेंगे जो कि हमारे 2,700 कारें बेचने के इस साल के निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा है।"
कम्पनी के मुताबिक इस साल जनवरी से सितम्बर के बीच उसने 2,178 कारें बेची हैं जो कि पिछले साल की इसी अवधि में कम्पनी की बिक्री से 63 प्रतिशत ज्यादा है।
पेर्सच्के ने कहा, "हमारा लक्ष्य अपने नेटवर्क का विस्तार करना और अगले कुछ महीनों में नए उत्पाद लाना है।"
कम्पनी ने कहा कि उसकी नई कार ए8 एलडब्ल्यूबी इस साल के अंत तक बाजार में आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications