जामा मस्जिद हमला : सुराग देने पर 10 लाख रुपये का इनाम
इनाम की घोषणा शहर के पुलिस आयुक्त वाई.एस. डडवाल ने की।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमने इस मामले में अब तक लगभग 50 लोगों से पूछताछ की है। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए कई टीमें उत्तर प्रदेश और मुम्बई भेजी गई हैं।"
उल्लेखनीय है कि जामा मस्जिद के गेट नंबर तीन के बाहर हुई इस घटना में दो ताइवानी नागरिक घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications