झारखंड: मुंडा मंत्रिमंडल का विस्तार, शामिल नहीं महिला मंत्री

Arjun Munda
झारखंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के क़रीब एक महीने के बाद आख़िर अर्जुन मुंडा शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं.

उन्होंने नौ सदस्यों की एक सूची राजभवन भेजी है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन, जनता दल (यू) के एक और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के एक सदस्य का नाम है.

लंबे समय के राजनीतिक गतिरोध के बाद अर्जुन मुंडा ने गत 11 सितंबर को शपथ ली थी. उनके साथ झामुमो के हेमंत सोरेन और आजसू के सुदेश महतो ने उपमुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी.

बीबीसी संवाददाता सलमान रावी के अनुसार इसके बाद से वे मंत्रिमंडल के गठन का प्रयास कर रहे थे लेकिन राजनीतिक खींचतान में वे सही समीकरण नहीं बिठा पा रहे थे. ख़बरें हैं कि राजभवन ने भी उन्हें यथाशीघ्र मंत्रिमंडल के विस्तार का सुझाव दिया है.

भाजपा के नेतृत्व में झामुमो और आजसू के साथ मिलकर बनी इस सरकार में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर खींचतान स्वाभाविक रुप से चल रही थी क्योंकि छोटी विधानसभा में बहुत से लोगों को मंत्री बनाए जाने का अवसर ही नहीं है.

आख़िर में अर्जुन मुंडा ने जो सूची भेजी है, उसमें झामुमो के चार सदस्यों, हाजी हुसैन अंसारी, मथुरा महतो, चंपई सोरेन और हेमलाल मुरमु के नाम हैं. इस सूची में भाजपा के तीन सदस्यों, अरुण मंडल, नीलकंठ सिंह मुंडा और वैद्यनाथ राम का नाम है. जेडीयू से राजा पीटर और आजसू से चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम हैं.

इस सूची में किसी महिला का नाम नहीं है और कहा गया है कि सरकार की ओर से अभी भी चर्चा चल रही है और हो सकता है कि अंतिम समय में सूची में परिवर्तन हो जाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+