बिहार: सीपी ठाकुर का इस्तीफा, भाजपा में खलबली

Sushhil Modi

मणिकांत ठाकुर, बीबीसी संवाददाता, पटना

ठाकुर के समर्थक सुशील मोदी को इस घटना के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं. बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस कदम से भाजपा में खलबली मच गई है.

इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से उनके मान मनौव्वल की कोशिशें शुरू हो गईं हैं. बिहार में ठीक चुनाव के वक्त सीपी ठाकुर की ओर से इस्तीफा देना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

सीपी ठाकुर के घर के बाहर उनके समर्थक भारी संख्या में जमा हैं. ये लोग बिहार के मुख्यमंत्री सुशील मोदी के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे हैं. इनका मानना है कि ठाकुर के इस कदम के लिए सुशील मोदी ही जिम्मेदार हैं. बताया जा रहा है कि बिहार भाजपा के अध्यक्ष टिकट बंटवारे के मुद्दे पर काफ़ी नाराज हैं.

चर्चा है कि इस बार राज्य के बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र से वे अपने बेटे की उम्मीदवारी की कोशिश कर रहे थे. लेकिन इस क्षेत्र से टिकट पटना पश्चिम के विधायक नितिन प्रवीण को दे दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+