जबलपुर में हिंदूवादियों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
जबलपुर। हिंदूवादी संगठन आरएसएस की तुलना सिमी से किये जाने पर राहुल गांधी, भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। उनके इस बयान पर भाजपा से लेकर आरएसएस और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया जताई है। कोई राहुल गांधी को अपना ज्ञान बढ़ाने की सलाह दे रहा है तो कोई उनकी मानसिकता को दोषी ठहरा रहा है।
बुधवार को जबलपुर के सदर क्षेत्र के पेंट्रीनाका चौराहे पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राहुल का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राहुल की टिप्पणी को राष्ट्रवादी संगठन का अपमान करार देते हुए पेंट्रीनाका चौराहे पर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल का आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त व प्रतिबंधित संगठन सिमी की संघ से तुलना किया जाना उनकी सोच को प्रदर्शित करता है। उन्हें अपने इस बयान पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शनकारिओं की पुतला दहन के दौरान पुलिस से मामूली झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने जहां पुतले में आग लगा दी वहीं पुलिस ने पानी डालकर किसी तरह आग को बुझाया।













Click it and Unblock the Notifications