bjp.com पर कांग्रेस को भाजपा की नोटिस

Congress, BJP
नई दिल्‍ली। सत्‍ताधारी कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच सायबर युद्ध शुरू हो गया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने उसकी अधिकारिक साइट बीजेपी डॉट ओआरजी और बीजेपी डॉट कॉम को हैक कर लिया है। इस बाबत भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ नोटिस जारी कर 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा है।

खबर मिली है कि भाजपा.कॉम टाइप करने पर इंटरनेट उपभोक्‍ता स्‍वत: कांग्रेस की साइट पर पहुंच गए। ऐसा ही कुछ बीजेपी डॉट ओआरजी के साथ भी हुआ। यह साइट भी अचानक कांग्रेस की साइट पर रीडायरेक्‍ट हो गई। हालांकि ऐसा बहुत देर तक नहीं हुआ, लेकिन छोटी सी तकनीकी उथलपुथल से भाजपा में उबाल आ गया।

भाजपा की प्रवक्‍ता निर्मला सितारमण ने आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है कांग्रेस जानबूझ कर बीजेपी डॉट कॉम नाम के डोमेन का इस्‍तेमाल कर ऐसा कर रही हो। इसके कारण लोगों को भाजपा की साइट के इस्‍तेमाल में दिक्‍कतें आ रही हैं।

इस मामले पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। इस बात का खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है कि भाजपा की साइट से छेड़छाड़ कांग्रेस के हैकर्स ने की है, या फिर बाहरी तत्‍वों ने।

फिलहाल भाजपा की वेबसाइट ठीक तरह से काम कर रही है। असल में बीजेपी डॉट कॉम कैलीफोर्निया के एक व्‍यक्ति के नाम से रजिस्‍टर है, इसीलिए भाजपा ने अपनी वेबसाइट बीजेपी डॉट ओआरजी क नाम से शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+