यूपी के बहराइच में बाघ ने युवक को मार डाला

घटना के बारे में वन अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि बाघ ने जिस स्थान पर युवक पर हमला कर उसे शिकार बनाया वह जंगल की सीमा में आता है। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ ने जंगल से बाहर आकर खेत में काम कर रहे 20 वर्षीय जनमोहन पर हमला किया। रविवार शाम गंभीर रूप से घायल जगमोहन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सिंह ने सोमवार को बताया कि जगमोहन ने जंगल में प्रवेश किया था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल जंगल की ही सीमा में आता है। सिंह के मुताबिक युवक के शरीर के जख्मों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि हमला बाघ ने किया, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला करने वाला बाघ नर था या मादा।
दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि बाघ ने जनमोहन पर रविवार शाम उस समय हमला किया जब वह गांव के निकट खेत में घास काट रहा था। उसकी चीख सुनकर वे हथियार और लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और जगमोहन पर हमला कर रहे बाघ को खदेड़ा। अधिकारियों के मुताबिक कतर्निया घाट वन क्षेत्र में फिलहाल करीब 58 बाघ हैं।












Click it and Unblock the Notifications