बिहार विधानसभा चुनाव: चुनाव का खुमार पूरे शबाब पर

Bihar Map
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का खुमार बिहार में धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर आ रहा है। इसी के साथ वहीं की राजनीति में साम-दाम-दंड-भेद सभी के लक्षण दिखने लगे हैं। सोमवार को निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 48 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्यपाल देवानंद कुंवर के आदेश के बाद तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशी अब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। अधिकारी के मुताबिक तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक है।

नामांकन पत्रों की जांच 12 अक्टूबर को की जाएगी जबकि 14 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण में पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छह चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना 24 नवंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+