छत्तीसगढ़ उपचुनाव में लहराया भगवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ उपचुनाव में भाजपा का परचम एक बार फिर से लहराया है, यहां के भटगांव विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रजनी त्रिपाठी ने कांग्रेस के यूएस सिंहदेव को 35 हजार 438 मतों से हरा दिया। श्रीमती त्रिपाठी दिवंगत विधायक रविशंकर त्रिपाठी की पत्नी हैं।

पढ़े : मिलिए बिग बॉस4 के परिवार से

मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भटगांव की जनता ने सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है। लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास पहले से और अधिक बढ़ा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब भाजपा विधायकों की संख्या 48 हो गई है। कांग्रेस के 39 और बसपा के दो विधायक हैं। संजारी बालोद विधानसभा सीट अभी रिक्त है। वहां के निर्वाचित विधायक मदन साहू की पिछले दिनों हृदयाघात से मौत हो गई। आने वाले दिनों में यहां भी उपचुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+