SBI में क्‍लर्क बनेंगे 4000 इंजीनियर्स

Students
मुंबई। तकनीकी क्षेत्र में नौकरियों की कमी एक बार फिर दिखने लगी है। यह बात भारतीय स्‍टेट बैंक के परिणामों से साफ होती हैं। इस साल स्‍टेट बैंक में 27 हजार क्‍लेरिकल यानी लिपिक रिक्तियों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं, जिनमें चयनित होने वाले अभ्‍यर्थियों में 3800 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं।

सिलिकॉन इंडिया वेबसाइट में प्रकाशित लेख के मुताबिक इस साल 38 लाख अभ्‍यर्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 28 लाख लोगों ने लिखित परीक्षा दी। 27000 अभ्‍यर्थी इंटरव्‍यू के लिए चयनित हुए। इनमें से अंतिम रूप से चयनित अभ्‍य‍िर्थियों में 3800 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं, 200 इंजीनियरिंग की विभिन्‍न विधाओं में परास्‍नातक हैं। इसके अलावा 8200 महिलाएं हैं और 2000 एक्‍स-सर्विसमेन हैं।

स्‍टेट बैंक के इन आंकड़ों से यह साफ है कि पिछले साल की आर्थिक मंदी का असर अभी तक दिख रहा है। तमाम लोगों में प्राइवेट नौकरी को लेकर अभी भी भय बना हुआ है। यही कारण है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भी छात्र बैंक में क्‍लर्क बनना पसंद कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे छठा वेतन आयोग भी बड़ा कारण हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+