चीन के सैन्य आधुनिकीकरण पर वायुसेना की नजर

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत अपने पड़ोसी देश चीन के रक्षा आधुनिकीकरण पर बड़ी सावधानी के साथ नजर रखे हुए है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी.नाइक ने कहा कि देश की वृद्धि पर असर डालने वाली कोई भी गतिविधि चिंता का विषय है।

नाइक ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "चाणक्य ने कहा है कि सभी पड़ोसियों पर हमारे राष्ट्र की वृद्धि और प्रभाव को लेकर सावधानी के साथ नजर रखना है। इसलिए हम सभी पड़ोसियों पर सावधानी से नजर रखते हैं। चाहे वह सबसे छोटा पड़ोसी हो या सबसे बड़ा।"

नाइक शुक्रवार को वायुसेना की 78वीं वर्षगांठ के पूर्व एक संवाददात सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

नाइक ने कहा, "जो भी चीज राष्ट्र की वृद्धि में व्यवधान डालती हो वह चिंता का विषय है।"

नाइक ने कहा कि भारत सभी पड़ोसियों की संप्रभुता और उनके अधिकार में भरोसा करता है कि वे अपने देश की सीमा के भीतर चाहे जो कुछ करें।

नाइक ने कहा, "हम पड़ोसी हैं और हमें प्रत्येक देश की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+