न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल से मिले प्रधानमंत्री
भारतीय मूल के पहले गवर्नर जनरल सत्यानंद ने मनमोहन सिंह से सुबह मुलाकात की और द्विपक्षीय हितों से संबंधित मुद्दों के साथ ही क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। गवर्नर जनरल ब्रिटेन की रानी के प्रतिनिधि हैं। रानी ही न्यूजीलैंड की राज्य प्रमुख हैं।
सत्यानंद ने इसके पहले न्यूजीलैंड के खेल प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने बाद में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद से मुलाकात की। नाशीद ने खेलों के उद्घाटन समारोह की बहुत प्रशंसा की।
नाशीद ने संवाददाताओं से कहा, "यह बहुत ही शानदार और बहुत आकर्षक था।"
बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, विदेश सचिव निरूपमा राव और प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव टी.के.ए.नायर भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications