राष्ट्रमंडल खेल : भारत में बढ़ेगा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
भारतीय राष्ट्रमंडल व्यापार (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रमंडल व्यापार फोरम का उद्घाटन करते हुए शर्मा ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेल देश में एफडीआई को बढ़ावा देंगे। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर गुणात्मक असर होगा। यह देश में अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने में मददगार साबित होगा।"
शर्मा ने कहा, "पिछले तीन वर्षो में देश में लगभग 100 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है।"
भारत ने वित्त वर्ष 2010-11 में लगभग 30 अरब डॉलर विदेशी निवेश का लक्ष्य रखा है।
इस आयोजन में सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री टीओ ची हीन, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जैक रॉग और राष्ट्रमंडल व्यापार परिषद के सह अध्यक्ष राहुल बजाज के अलावा अन्य कई लोगों ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा आस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन एवं कनाडा से आए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications