वायु सेना में पायलटों की कमी
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी. नायक ने बताया, "वायुसेना में 550 से 600 लड़ाकू पायलटों की कमी है। जहाजों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामलों में भी कुछ समय से कमी आई है।"
एयर चीफ मार्शल शुक्रवार को मनाए जाने वाले आईएएफ की वर्षगांठ की तैयारियों के मद्देनजर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना में अधिकारियों से नीचे पद वाले 5000 कर्मियों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा 2022 तक इन कर्मियों की संख्या 30,000 हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications