कांग्रेस संचालन समिति की बैठक मंगलवार को
कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया, "कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्य समिति को संचालन समिति में बदल दिया है। समिति की बैठक कल 11 बजे दिन में होगी।"
उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाली बैठक का कोई औपचारिक एजेंडा नहीं है, क्योंकि संचालन समिति अपना एंजेडा खुद तय करती है।
उन्होंने बताया कि पार्टी नियमों के अनुसार पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव हो जाने के बाद कार्य समिति संचालन समिति के रूप में काम करती है। गांधी को अध्यक्ष पद पर फिर से चुना गया है। पार्टी की संपूर्ण बैठक के बाद एक नई कार्य समिति बनाई जाएगी।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अयोध्या मामले पर न्यायालय के फैसले के बाद संचालन समिति 'वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर' चर्चा करने का निर्णय ले सकती है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी की कोर समूह की बैठक के बाद इस मामले को बातचीत के जरिए हल करने का निर्णय लिया गया है।
पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था 'सही दृष्टिकोण रखने वाले लोगों' को न्यायालय के फैसले के मद्देनजर अयोध्या विवाद को बातचीत से हल करने के लिए काम करना चाहिए।
पार्टी ने यह भी कहा है कि यदि इस मसले का हल बातचीत से नहीं निकलता है तो न्यायालय के फैसले का सम्मान होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications