आठ माह की बच्ची में पिता का लीवर प्रत्यारोपित

दिल्ली छावनी में स्थित सेना के आर.आर अस्पताल के मेजर जनरल पी.पी. वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि राइफलमैन अनिल कुमार की लड़की अक्सू का लीवर खराब हो गया था। उसे पीलिया भी था जिसका इलाज किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि अक्सू की हालत में सुधार हो रहा है। उसे सप्ताह भर में यहां से छुट्टी दे दी जाएगी। अक्सू को उसके पिता का लीवर सफलता पूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है।

वर्मा ने बताया कि उसे 23 सिम्तबर को अस्पताल में भर्ती किया गया। उस समय उसका वजन पांच किलोग्राम था। अक्सू के उम्र में छोटे होने की वजह से उसके पिता का दान किया गया लीवर उसके अनुरूप नहीं था। उसके अनुरूप बनाने के लिए लीवर को आपरेशन के बाद छोटा किया गया।

कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हम लोग उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन मैं नहीं जानता कि डॉक्टरों को मुझे किस तरह से आभार प्रकट करना चाहिए। मुझे जो खुशी मिली है, वह एक पिता ही समझ सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+