कांग्रेस में सिफारिश वालों को जगह नहीं : राहुल (लीड-1)

राहुल गांधी ने श्योपुर, टीकमगढ़ और रीवा के कार्यक्रमों में साफ जाहिर कर दिया कि अब कांग्रेस में युवाओं को खास महत्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के 70 फीसदी युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, मगर यहां (मध्य प्रदेश) की राजनीति में उसकी हिस्सेदारी न के बराबर है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि वे काम पर भरोसा करें, क्योंकि वही आगे बढ़ेगा जो काम करेगा।

राहुल ने युवाओं का आह्वान किया कि उन दरवाजों को उखाड़कर फेंक देंको जो सिफारिशों से खुलते हों। उन्होंने कहा, "ज्यादा से ज्यादा लोग युवक कांग्रेस का सदस्य बनें, सदस्यों की सूची अखबारों में जारी की जाएगी।"

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत श्योपुर से की। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा देने के साथ राज्य सरकार ने उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने रीवा में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है, जब सभी को मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर अब भी नहीं चेते तो प्रदेश में अगला चुनाव हम फिर हार जाएंगे।

राहुल सुबह लगभग साढ़े 10 बजे श्योपुर पहुंचे। उन्होंने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। लगभग एक घंटे श्योपुर में रहने के बाद वह टीकमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए।

राहुल के दौरे के पहले दिन मीडिया को उनके कार्यक्रमों से पूरी तरह दूर रखा गया। जिला कांग्रेस ने हालांकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को कार्यक्रमों की सीडी उपलब्ध करा दी।

तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल पांच अक्टूबर को बैतूल, सेंधवा और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम उज्जैन में होगा। इसके अलावा छह अक्टूबर को राहुल गांधी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+