बारूदी सुरंग विस्फोट में 5 जवान शहीद
पुलिस के अनुसार ये जवान जब अपने शिविर को लौट रहे थे, उसी दौरान उनके वाहन के नीचे बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ।
पुलिस उप निरीक्षक के.बी.उइके ने बताया कि परमिली गांव स्थित स्थानीय बाजार में जरूरी सामान की खरीददारी के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरएफ) और महाराष्ट्र पुलिस के जवान पुलिस के वाहन से शाम करीब पांच बजे अपने शिविर को लौट रहे थे, उसी वक्त संदिग्ध नक्सलियों ने हमला किया।
शहीद हुए जवानों में सीआरएफ के निरीक्षक निरवुट्टी जाधव (45), सीआरएफ के कांस्टेबल आनंद पाटील (22), राज्य पुलिस के उप निरीक्षक शशि मोरे (31) और महेंद्र नालपुल (35) शामिल हैं।
पांचवें सुरक्षाकर्मी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है कि वाहन का चालक जिंदा है या उसने भी दम तोड़ दिया।
जिला पुलिस के शीर्ष अधिकारी, सीआरपीएफ के अधिकारी और नक्सल-निरोधक दस्ता घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications