महाराष्ट्र में स्थापित होंगे 15 ट्रक टर्मिनल
एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लालकृष्ण शिवाजी ने बताया, "राज्य के परिवहन नेटवर्क का हाल अच्छा नहीं है। आर्थिक समृद्धि के मुकाबले इसकी गति बहुत ही धीमी है। ट्रक टर्मिनल परियोजना के पूरा हो जाने से राज्य में परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा।"
उन्होंने बताया कि इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में सात ट्रक टर्मिनल को पूरा किया जाएगा। परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications