उमर ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
एक अधिकारी ने यहां कहा कि अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को राज्य के ताजा हालात से अवगत कराया और वार्ताकारों की नियुक्ति पर भी चर्चा की। ये वार्ताकार कश्मीर में हर वर्ग के लोगों के साथ, खासतौर से अलगाववादियों के साथ एक टिकाऊ संवाद प्रक्रिया शुरू करेंगे।
सूत्रों ने कहा कि वार्ताकारों के दल का नेतृत्व कोई राजनीतिज्ञ करेगा।
ज्ञात हो कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने कश्मीर में शांति के लिए आठ सूत्रीय फार्मूले की घोषणा की थी। इसमें पथराव के आरोप में गिरफ्तार किए गए 245 से अधिक युवकों की रिहाई भी शामिल थी। पिछले तीन महीनों के दौरान घाटी में घटी हिंसक घटनाओं में 100 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है।
सरकार, श्रीनगर और अन्य कस्बों से कुछ सुरक्षा चौकियों को भी हटाने पर विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications