युवती को धोखा देने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ वारंट
राज्य के गुंटूर जिले में मजिस्ट्रेट ने अदालत में उपस्थित नहीं होने पर सब इंस्पेक्टर रंगनाथ गौड़ के खिलाफ वारंट जारी किया। अदालत ने गौड़ को 12 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया।
गौड़ वर्तमान में राज्य के नेल्लोर जिले में तैनात हैं। वह अदालत में पिछले आठ हफ्तों से उपस्थित नहीं हो रहे थे, इस वजह से अदालत ने मामले को काफी गंभीरता से लिया।
बी फार्मेसी की छात्रा रजिया सुल्तान ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि गौड़ ने शादी का झांसा दे कर उसका शोषण किया। उसने पुलिस के पास इस मामले में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने गौड़ के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दिसंबर में गौड़ को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरकार ने उसे निलंबित कर दिया था, लेकिन बाद में फिर से बहाल कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications