छत्तीसगढ़ उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को निर्णायक बढ़त
भाजपा की उम्मीदवार त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के उम्मीदवार यू. एस. सिंगदेव से 10वें दौर की समाप्ति तक 22,500 से अधिक मतों से आगे चल रही थीं। भटगांव विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर पालिटेक्निक सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का काम शुरू हुआ।
भटगांव विधानसभा सीट राजधानी रायपुर से करीब 400 किलीमीटर उत्तर में सरगुजा जिले में स्थित है। उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान हुआ था।
उल्लेखनीय है कि विधायक रविशंकर त्रिपाठी के निधन के बाद भटगांव विधानसभा सीट खाली हुई थी। इस सीट से उनकी पत्नी चुनाव मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications