फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी को जमानत मिली
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चौधरी के साथ पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। चौधरी विपक्षी दल फिजी लेबर पार्टी के नेता हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'फिजी टाइम्स' के मुताबिक महेंद्र चौधरी को गाड़ी के चालक और अन्य स्थानीय किसानों के साथ बैठक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
चौधरी विपक्षी दल फिजी लेबर पार्टी के नेता हैं। उनके वकील पीटर वीलियम्स ने रेडियो न्यूजीलैंड को बताया कि उन्हें बिना कारण ही उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह गन्ना किसानों के साथ सूखे के प्रभाव का आकलन कर रहे थे।
फिजी के सैन्य शासक कोमोडोर वोरेकी बैनीमाराना ने सार्वजनिक तौर पर बैठकों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications